बिजनौर, जनवरी 7 -- जिस मासूम को बचपन में मां की गोद और पिता का साया नसीब नहीं हुआ, उसी मासूम ने बेरहम दुनिया को समझने से पहले ही अलविदा कह दिया। आवारा कुत्तों की दरिंदगी का शिकार बनी तीन वर्षीय हिमानी की मौत ने पूरे इलाके को गहरे शोक में डुबो दिया है। यह सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि एक ऐसी त्रासदी है जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। थाना शिवालाकलां के ग्राम आराजी भैंसा निवासी राजपाल सिंह के दो पुत्रों में जयकुमार सैनी व नरेश कुमार है। जयकुमार का विवाह चांदपुर के सब्दलपुर मान बास्टा निवासी ज्योति से हुआ था। जयकुमार से ज्योति को दो पुत्री कृतिका व हिमानी हुई थी। विवाद के चलते करीब ढाई साल पहले ज्योति ने अपने पति से अलग हो गई थी। ज्योति अपने साथ बड़ी बेटी कृतिका को ले गई थी, जबकि उस समय छह माह की हिमानी अपने पिता के पास रह गई थी। ग्रामीणो...