बदायूं, सितम्बर 27 -- बदायूं। जिले की बेटियां अपनी प्रतिभा, मेहनत और अटूट इरादों से न केवल अपने मां-बाप का सिर गर्व से ऊंचा कर रही हैं, बल्कि देश, विदेश में जिले का मान बढ़ा रही हैं। आज की बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं, चाहें वह प्रशासनिक क्षेत्र को यह फिर खेल का मैदान, चिकित्सा का क्षेत्र एवं स्टार्टअप की दुनिया और साइंस। बेटियां केवल नौकरी पाने की होड़ में नहीं हैं, बल्कि अपने स्टार्टअप के जरिये खुद के रोजगार हासिल करने के साथ ही दूसरों को रोजगार भी दे रही हैं। आईटी सेक्टर, एग्री-टेक और सोशल एंटरप्रेन्योरशिप में बेटियों के नये और क्रांतिकारी आइडिया को न केवल सराहना मिल रही है, बल्कि उन्हें बड़े स्तर से सहयोग भी मिल रहा है। इंदिरा चौक के समीप रहने वाली इशिका बंसल बीबीए तृतीय वर्ष की छात्रा ने खुद का स्टार्टअप खड़ा कर लिया है।...