बलरामपुर, मई 10 -- बलरामपुर, संवाददाता। कंपोजिट विद्यालय आदर्श नगर में प्रभारी प्रधानाध्यापिका सलमा खान के नेतृत्व में मदर्स डे का आयोजन अत्यंत उत्साह एवं भावनात्मक वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में मातृ सम्मान, संस्कार एवं गुरुजनों के प्रति आदर की भावना विकसित करना रहा। विद्यालय के बच्चों ने अपनी माताओं एवं शिक्षकों के लिए सुंदर शुभकामना कार्ड तैयार किए व कविता, शायरी और प्रेरणादायक स्लोगन लिखकर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। बच्चों की रचनात्मक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों के बच्चों ने अपनी माताओं को मिठाई खिलाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही बच्चों ने अपने शिक्षकों को भी मां के समान सम्मान देते हुए उन्हें मिठाई खिलाकर आशीर्वाद लिया। यह भी पढ़ें- नंद किशोर बाल...