बिहारशरीफ, अप्रैल 23 -- मां बगलामुखी जयंती आज, श्रद्धालु करेंगे विशेष पूजा-अर्चना पीला वस्त्र धारण कर मां बगलामुखी की पूजा करने का है विधान पूजा से नकारात्मक शक्तियों का होता है नाश और मिलती है सफलता पावापुरी, निज संवाददाता। आस्था और तांत्रिक साधना की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व मां बगलामुखी जयंती इस वर्ष 24 अप्रैल शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनेगी। यह पावन तिथि वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को पड़ती है, जिसे बगलामुखी जयंती के रूप में जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन मां बगलामुखी का अवतरण हुआ था। वे 10 महाविधाओं में आठवीं महाविधा मानी जाती हैं और शत्रुओं पर विजय, वाणी पर नियंत्रण तथा संकटों से मुक्ति प्रदान करने वाली देवी के रूप में पूजी जाती हैं। यह भी पढ़ें- मां बगलामुखी देवी का जन्मोत्सव 20 से आचार्य पप...