मेरठ, अप्रैल 24 -- शुक्रवार को शहर में मां बगलामुखी का जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। मंदिरों में हवन पूजन, भजन कीर्तन और महाआरती का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। जागृति विहार स्थित बांग्ला धाम पीतांबरा पीठ में भी मां बगलामुखी जन्मोत्सव को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंदिर परिसर को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया था। पूरे विधि विधान के साथ महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें भक्तों ने जय मां बगलामुखी के जयकारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। महाआरती के दौरान श्रद्धालुओं की आस्था देखने लायक थी। इसके उपरांत प्रसाद वितरण किया। यह भी पढ़ें- माता के जयकारे से गूंजा मां बगला मंदिर मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित सुरेंद्र नाथ द्येवेदी ने मां बगलामुखी के जन्मोत्सव पर मंदिर परिसर में केक काटा...