भदोही, फरवरी 23 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव स्थित मां बंबा देवी का रविवार को वार्षिक शृंगार किया गया। भजन-कीर्तन के शुरू हुए धार्मिक अनुष्ठान की पूर्णाहुति पर प्रसाद वितरित किया गया। फाल्गुन शुक्ल पक्ष पंचमी को तीसरे वार्षिकोत्सव का शुभारंभ भजन-कीर्तन से किया गया। तीसरे वार्षिकोत्सव पर मां बंबा देवी का रंग बिरंगे सुगंधित पुष्पों से भव्य शृंगार कर मंदिर परिसर सजाया गया। शृंगार के उपरांत दर्शन-पूजन का क्रम प्रारंभ हो गया। 22 फरवरी को शतचंडी तथा दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया। पूर्णाहुति पर आयोजित हवन-पूजन में मुख्य यजमान माधुरी राजेश मिश्र के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने आहूति दिया। समापन पर प्रसाद वितरण तथा भंडारे का आयोजन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...