चम्पावत, मार्च 14 -- मां पूर्णागिरि में दर्शनार्थियों के आने का क्रम जारी है। यहां दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भीड़ होने से पूर्णागिरि मेला क्षेत्र में आंशिक रूप से जाम लगने की नौबत आ रही है। मां पूर्णागिरि धाम में शनिवार को बड़ी संख्या में दर्शनार्थी उमड़े। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से लगातार श्रद्धालु आ रहे हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए मंदिर समिति की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं। इधर मां पूर्णागिरि के बाद श्रद्धालु नेपाल के ब्रह्मदेव में सिद्धबाबा के दर्शन के लिए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.