चम्पावत, मार्च 18 -- टनकपुर के मां पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी है। दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ से मेला क्षेत्र में रौनक बनी हुई है। मां पूर्णागिरि धाम में बुधवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंगलवार की देर शाम से ही श्रद्धालु ट्रेन, रोवेज बसों, ट्रैक्टर ट्रालियों और निजी वाहनों से मां के धाम पहुंचने लगे थे। बुधवार सुबह से यात्रियों का पूर्णागिरि मंदिर पहुंचना जारी रहा। श्रद्धालुओं की भीड़ से यात्रा मार्ग आध्यात्मिक रंग से सराबोर रहा। भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेडिंग की थी। मुख्य मंदिर के पास श्रद्धालुओं को लाइन में लगा कर दर्शन के लिए भेजा गया। मां पूर्णागिरि के दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने नेपाल स्थित सिद्धबाबा के दर्शन किए। मंदिर समिति अध्यक्ष पंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.