चम्पावत, अप्रैल 4 -- टनकपुर के पूर्णागिरि धाम में हजारों श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। यहां श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए कतार में खड़े होकर बारी का इंतजार करना पड़ा। श्रद्धालुओं की भीड़ होने से व्यापारिक गतिविधियां भी तेज चल रही हैं। टनकपुर के मां पूर्णागिरि धाम में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। मेला समिति के अध्यक्ष किशन तिवारी ने बताया कि दूर-दराज राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का सिलसिला लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सेवा के लिए स्वयं सेवकों की तैनाती की गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन भी लगातार व्यवस्था में जुटा हुआ। मां पूर्णागिरि के बाद श्रद्धालु दर्शन के लिए नेपाल स्थित सिद्धबाबा के मंदिर पहुंच रहे हैं। इधर शारदा घाट में स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा हो रही है...