चम्पावत, मई 8 -- चम्पावत। मां पूर्णागिरि यात्रा मार्ग स्थित टनकपुर के ककराली गेट से मां पूर्णागिरि धाम तक यात्रा मार्ग अब लगातार रोशनी से जगमगाएगा। पूरे मार्ग पर कुल 1500 स्ट्रीट लाइटें स्थापित की जाएंगी। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि पूर्णागिरि धाम में पथ प्रकाश व्यवस्था के लिए दो करोड़ की प्रथम किश्त की वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। योजना के पूर्ण होने के बाद श्रद्धालुओं को रात्रिकालीन आवागमन में बड़ी सुविधा और सुरक्षा मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...