बदायूं, मार्च 3 -- श्रद्धालुओं के लिए मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन और चतुर्थ विशेष भंडारे का शानदार अवसर आ रहा है। आयोजन समिति द्वारा सात मार्च को शाम 5 बजे बसों के माध्यम से यात्रा का प्रस्थान करेगी। जिसकी वापसी आठ मार्च को रात्रि आठ बजे होगी। श्रद्धालु धाम पहुंचकर विधिवत पूजन-अर्चन के साथ विशेष भंडारे में प्रसाद ग्रहण करेंगे। यात्रा का प्रति व्यक्ति किराया छह सौ रुपये निर्धारित किया गया है। तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए सीट बुकिंग शुरू कर दी गई है। आयोजकों ने क्षेत्र के भक्तों से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...