चम्पावत, मई 11 -- टनकपुर। मां पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस वजह से श्रद्धालुओं को घंटों लाइन में लग कर दर्शन के लिए इंतजार करना पड़ा। उत्तर भारत के शक्तिपीठ मां पूर्णागिरि धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस वजह से रविवा देर शाम पूर्णागिरि मार्ग पर जगह-जगह जाम लगा। भीड़ अधिक होने से कई यात्रियों को टनकपुर से पूर्णागिरि के लिए टैक्सियां भी नहीं मिल पाई। इस वजह से श्रद्धालुओं को दिक्कत झेलनी पड़ी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...