केके गौरव, अप्रैल 1 -- पुलिसकर्मियों के परिवहन और सुविधाओं को लेकर बिहार के कटिहार जिले का एक मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। दरअसल, कटिहार में तैनात बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की एक महिला सिपाही कनिका ने बिहार मानवाधिकार आयोग को पत्र लिखकर विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पत्र में आरोप लगाया गया है कि राज्य सरकार द्वारा बसों की व्यवस्था होने के बावजूद सिपाही और हवलदारों को कैदी वैन (प्रिजन वैन) में जानवरों की तरह एक जिले से दूसरे जिले भेजा जा रहा है। जिससे कई तरह की परेशानियों का सामना मानसिक रूप से करना पड़ रहा है। इस तरह का वाकया आए दिन होता रहता है।गर्भवती महिला सिपाहियों की सेहत से खिलवाड़ शिकायतकर्ता महिला सिपाही ने अत्यंत भावुक और तल्ख लहजे में कहा है कि वर्तमान में बिहार पुलिस में बड़ी संख्या में महिलाओं की भर्ती हुई है। क...