गोपालगंज, मार्च 18 -- कुचायकोट। एक संवाददाता स्थानीय गांव स्थित मां पीताम्बरा पीठ बगलामुखी मंदिर परिसर से गुरुवार को श्रीसतचंडी महायज्ञ सह श्रीराम कथा महोत्सव के आयोजन को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसे लेकर मंदिर परिसर में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि कलश यात्रा में 1100 से अधिक महिलाएं और कन्याएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश लेकर शामिल होंगी।समिति द्वारा सुरक्षा, पेयजल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। महायज्ञ को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...