बहराइच, मार्च 5 -- बाबागंज, संवाददाता। रुपईडीहा थाने के बसंतपुर उदल ग्राम पंचायत के मजरे रामनगर में रविवार की रात हुए मां पिता और बहन व दादी के सामूहिक हत्याकांड के आरोपी युवक को पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक निशानदेही पर आलाकत्ल बरामद कर लिया गया है। वहीं दूसरे घायल अस्पताल में भर्ती भाई से भी पूछताछ चल रही है। घटना के बाद से गांव में दहशत और सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में अस्पताल में भर्ती वादी गुरुदेव उर्फ नागा को कड़ी सुरक्षा के बीच गांव लाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया तथा पूछताछ की गई। वहीं दूसरे आरोपी निरंकार को पुलिस रिमांड पर लेकर थाने लाई है,जहां उससे भी गहन पूछताछ की जा रही है। बताया जाता है कि रविवार की रात पारिवारिक विवाद न...