औरैया, मार्च 22 -- सहार, संवाददाता। कस्बे में 11 मार्च से आयोजित मां पार्थेश्वरी देवी का दस दिवसीय ऐतिहासिक मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। मेले में क्षेत्र सहित दूर-दराज के जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर दर्शन किए और मनोकामनाएं मांगीं। मेले के दौरान झंडे और जवारे चढ़ाने की परंपरा निभाई गई, वहीं झूले, दुकानें और खान-पान के स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। आयोजन में मेला प्रबंधक अश्वनी कुमार पाण्डेय व उनकी टीम की अहम भूमिका रही। सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह के नेतृत्व में मेला बिना किसी अप्रिय घटना के संपन्न हुआ। पुलिस ने बताया कि रामनवमी तक मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...