बलरामपुर, जुलाई 4 -- बलरामपुर, संवाददाता। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए संकायाध्यक्षों के दायित्वों में फेरबदल किया गया है। कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह के आदेश पर दो संकायाध्यक्षों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। विज्ञान संकाय के लिए नए संकायाध्यक्ष की नियुक्ति कर दी गई है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार शिक्षा संकायाध्यक्ष प्रो. संदीप कुमार श्रीवास्तव को वाणिज्य संकाय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो. प्रेम कुमार सिंह को कृषि एवं विधि संकाय का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। इसके अलावा विज्ञान संकाय के अंतरिम संकायाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार सिंह के अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर उनके स्थान पर श्रीलाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज गोंडा के वरिष्ठ आचार्य प्रो...