बलरामपुर, फरवरी 24 -- बलरामपुर संवाददाता। जिले के नव स्थापित मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के तहत परास्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं सोमवार से प्रारंभ हो गईं। घुघुलपुर स्थित विश्वविद्यालय के अस्थायी परिसर में पहली बार डिग्री पाठ्यक्रम की परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल है। विश्वविद्यालय में कुल 68 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं, जिनमें से 62 ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 6 छात्र अनुपस्थित रहे। परीक्षा कुलपति प्रोफेसर रवि शंकर सिंह की निगरानी में शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। प्राचीन इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व, समाजकार्य, पत्रकारिता एवं जनसंचार, पर्यावरण विज्ञान, एमसीए तथा एलएलएम सहित विभिन्न पारंपरिक एवं रोजगारपरक विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। ...