बलरामपुर, मई 22 -- बलरामपुर, संवाददाता। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय ने शैक्षिक सत्र 2025-26 की द्वितीय सेमेस्टर परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी है। विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं 29 मई से 20 जून तक दो पालियों में आयोजित कराई जाएंगी। यह जानकारी परीक्षा नियंत्रक दिनेश कुमार मौर्य ने दी। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि कुलपति डॉ. रवि शंकर सिंह के निर्देशन में परीक्षा कार्यक्रम तैयार किया गया है। विश्वविद्यालय की द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा में स्नातक स्तर पर बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएससी कृषि, गृह विज्ञान, बीपीईएस, बीपीएड, बीबीए, बीसीए एवं बी.लिब पाठ्यक्रम शामिल हैं। परास्नातक स्तर पर एमए, एमएससी, एमकॉम, एमएससी कृषि, एमपीएड, एमएसडब्ल्यू तथा एम.लिब की परीक्षाएं आयोजित होंगी। यह भी पढ़ें- विश्वविद्यालय की द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा 29 से विश्वविद्यालय...