बलरामपुर, अप्रैल 2 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने गुरुवार को मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के निर्माण का जायजा लिया। विश्वविद्यालय में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता व व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कार्यदायी संस्था को समय से निर्माण पूरा कराने का निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एकेडमिक ब्लॉक, एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक व छात्रावास का भ्रमण कर निर्माण कार्यों की स्थिति देखी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था से कहा कि यह परियोजना जनपद के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसे शीर्ष प्राथमिकता के साथ समयबद्ध रूप से पूर्ण करें। निर्माण कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि फिनिशिंग कार्य में तेजी लाएं। पेंटिंग, फ्लोरिंग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.