बलरामपुर, अप्रैल 11 -- तुलसीपुर, संवाददाता। आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर वार्ड नंबर-14 भवानियापुर के पाटेश्वरीपुरम कॉलोनी की पांच हजार आबादी मूलभूत सुविधा से वंचित है। वार्ड के लोगों को बदहाल कच्चे रास्ते से आवागमन करने की मजबूरी है। रास्ते के साथ वार्ड में अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है। इससे वार्डवासियों में आक्रोश बढ़ रहा है। वार्ड के लोगों ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर समस्याओं का निराकरण कराने की मांग की है। समस्याओं का निराकरण न शीघ्र होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। वार्डवासी सुरेंद्र नाथ योगी, मनोज कुमार सिंह, रवि उपाध्याय, जगदीश जायसवाल, प्रमोद शुक्ल, राहुल सिंह व राज कुमार विश्वकर्मा आदि ने डीएम को भेजे गए पत्र में कहा है कि वार्ड में अधिकांश लोग सरजू कॉलोनी के पीछे रेलवे लाइन जोड़ने वाली रास्ते से आते-जाते हैं। यह रास्ता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.