चक्रधरपुर, मार्च 22 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर विंजय नदी किनारे अवस्थित मां पाउड़ी मंदिर में क्षेत्र की सुखा-शांति व समृद्धि के लिए शनिवार को ग्रामदेवी की पूजा हुआ। मां भगवती की पूजा देहुरी सुजीत नायक द्वारा विधिवत मंत्र उच्चारण कर किया गया। इस दौरान मां भगवती को नए वस्त्र चूड़ी, सिंदूर, चुनरी आदि से भव्य श्रृंगार किया गया। मां को प्रसन्न करने के लिए बकरे की बलि चढ़ाई गई। इसके बाद श्रद्धालु भक्तों के बीच संयुक्त रूप से प्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर देहुरी सुजीत नायक ने कहा कि प्रत्येक वर्ष पाउड़ी मंदिर में क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि के लिए ग्राम देवी पूजा की जाती है। बताते चलें मां पाउडी मंदिर में आगामी 10 अप्रैल से चार दिवसीय घटपाठ पूजा आरंभ होती है। जबकि 13 व 14 अप्रैल को मंदिर परिसर में मेला का आयोजन किया जाता है। 13 अप्रैल को जलाभिष...