मां पर रॉड से किया हमला, मुकदमा दर्ज
बदायूं, जून 10 -- मां पर जानलेवा हमला कर घायल करने के आरोप में एक व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के देहमी गांव का है। यहां की रहने वाली स्नेहलता पत्नी स्व. दुर्विजय सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा शिवकुमार काफी समय से उनकी संपत्ति पर कब्जा करने की नीयत रखता है। आरोप है कि छह जून की रात करीब साढ़े आठ बजे शिवकुमार ने लोहे की रॉड से उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर पहुंचे मोहल्ले और परिवार के लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। तहरीर में यह भी बताया गया कि पहले भी मारपीट कर उन्हें घर से निकाला जा चुका है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.