औरैया, मई 31 -- औरैया, संवाददाता। बिधूना थाना क्षेत्र के सूरजपुर गांव में हुई बुजुर्ग महिला संतोष कुमारी हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मां के चरित्र पर टिप्पणी और थप्पड़ मारने से नाराज होकर पड़ोसी युवक ने वृद्ध महिला की निर्मम हत्या कर दी थी। रविवार को एसपी कार्यालय ककोर में पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने प्रेसवार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया। एसपी अभिषेक भारती ने बताया कि 27 मई को सूरजपुर गांव स्थित बंद मकान में 65 वर्षीय संतोष कुमारी का शव मिला था। शव खून से लथपथ हालत में पड़ा था और गर्दन समेत शरीर पर चाकू के कई निशान थे। मृतका के पुत्र जैनेन्द्र कुमार की तहरीर पर थाना बिधूना में हत्या और लूट की धाराओं में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे के लिए थाना बि...