मां परखेंगी मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता
सीतापुर, जुलाई 11 -- सीतापुर। जनपद के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में संचालित पीमएम पोषण (मध्याह्न भोजन) योजना को अब और अधिक पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण बनाया जाएगा। इसके लिए स्कूलों में सामुदायिक सहभागिता बढ़ाते हुए 'मां अभियान' को कड़ाई से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। बीएसए डॉ. गोरखनाथ ने जिले के सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर इस व्यवस्था को जल्द से शुरू करने के निर्देश दिए हैं। मां अभियान के तहत विद्यालयों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं की माताओं का एक रोस्टर तैयार किया जाएगा। प्रत्येक स्कूल में छह महिला अभिभावकों (माताओं) का चयन कर उनका नाम विद्यालय में अंकित किया जाएगा। इन चयनित महिलाओं को सप्ताह में एक-एक दिन क्रमानुसार विद्यालय आना होगा। नियत दिवस पर वे स्कूल आकर भोजन की गुणवत्ता को देखेंगी उसे चखेंगी और भोजन पका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.