कानपुर, मार्च 15 -- बिठूर में शराब पीकर घर पहुंचे युवक को मां ने डांट दिया, इस बात से क्षुब्ध होकर युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। बिठूर के बगदौधी बांगर निवासी ममता रावत के परिवार में दो बेटी और 27 वर्षीय बेटा रवि है। ममता ने बताया कि बेटा मंधना स्थित एक मसाला फैक्ट्री में काम करता था। वह शराब का लती था। अक्सर शराब के नशे में परिवार व पड़ोसियों से झगड़ा करता था। शनिवार रात को वह शराब के नशे में घर लौटा तो मां ने नाराजगी जताई। साथ ही दोबारा शराब पीकर घर नहीं आने की बात बोली। इसके बाद बेटा नाराज होकर घर से चला गया। काफी देर तक बेटे की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। देर रात पुलिस ने मंधना के पास ट्रेन की चपेट में आकर बेटे की मौत होने की सूचना दी। बिठूर थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज ने बताया कि युवक शराब का लती था। मां ने शराब को ...