रांची, अप्रैल 8 -- रांची। कोकर आदर्श नगर निवासी 17 वर्षीय अमन राय लापता हो गया। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट सदर थाना में दर्ज कराई गई है। पिता प्रदीप राय ने पुलिस को बताया कि अमन का उसकी मां से मोबाइल को लेकर बुधवार को झगड़ा हुआ था। इसके बाद वह घर से निकल गया। देर शाम तक जब वह नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन की। मगर उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद परिजन थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.