बागपत, अप्रैल 11 -- बागपत। मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 45 वर्षीय मां ने अपने शादीसुदा बेटे पर रेप का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। पीड़िता ने बताया कि वह अपने बेटे और पुत्रवधु के साथ रहती है। दो दिन पहले उसके बेटे ने उसके साथ मारपीट की थी। जिसमें वह घायल हो गई थी। जिसके बाद उसने कोतवाली पर तहरीर दी। जिसमें उसने गत वर्ष दिसंबर माह में बेटे द्वारा रेप किए जाने का भी आरोप लगाया। बताया कि घटना के समय वह घर पर अकेली थी। तभी उसने वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि बेटे ने किसी को भी घटना के बारे में जानकारी देने पर जान से मार देने की धमकी दी। इसके बाद वह घर से फ...