वाराणसी, मार्च 9 -- रामेश्वर (वाराणसी), हिटी। चौखंडी रेलवे क्रॉसिंग (जंसा) पर सोमवार को एक महिला ने अपनी तीन वर्षीय बेटी के साथ ट्रेन के सामने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अपने पति के साथ दवा लेकर लौट रही थी। अपनी ही आंखों के सामने घटना होते देख पति बेहोश होकर गिर पड़ा। महिला का मायका इसी थाना क्षेत्र के सत्तनपुर गांव में है। वजह अबतक सामने नहीं आई है। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंच गई थी। चौखंडी रेलवे स्टेशन के अधीक्षक भी घटनास्थल पर पहुंचे थे। रामेश्वर के लक्ष्छीपुर गांव निवासी अजीत कुमार की पत्नी 23 वर्षीय अनीता देवी बीमार चल रही थीं। सोमवार दोपहर अजीत उन्हें बाइक पर बैठाकर भाऊपुर बाजार दवा दिलाने गए थे। साथ में तीन वर्षीय बेटी दर्शना भी थी। लौटते समय अजीत ने चौखंडी रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक मिठाई की दुकान पर बाइक रोकी। रेलवे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.