मां ने बच्ची को दूसरी मंजिल से फेंका, पिता ने कैच किया; फिर खुद कूदकर दी जान, कानपुर में कांड
कानपुर, अक्टूबर 12 -- कानपुर, संवाददाता: शहर के गुजैनी में शादी की तीसरी वर्षगांठ पर महिला अपनी बहन से कहासुनी के बाद दूसरी मंजिल से 14 माह की बच्ची को फेंककर खुद भी कूद गई। पिता ने बच्ची को पकड़ लिया था लेकिन महिला घायल हो गई थी। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। मर्दनपुर निवासी नूर आलम सिलाई का काम करते हैं। परिवार में 20 वर्षीय पत्नी रोशनी और 14 माह की बेटी है। नूरआलम ने बताया कि सात अक्टूबर को उनकी शादी की तीसरी वर्षगांठ थी। घर पर पार्टी का आयोजन था। इसमें रिश्तेदार भी शामिल थे। केक काटने और खाना खाने के बाद पत्नी का बड़ी बहन इशरत से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इससे नाराज होकर वह पार्टी से जाने लगी तो पत्नी ने रोकने का प्रयास किया पर फिर भी वह चली गई। इसी बात पर पत्नी ने दूसरी मंजिल पर जाकर पहले बच्ची को नीचे फेंक दिया। नूर ने बच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.