हमारे संवाददाता, मार्च 29 -- बिहार में गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र के कहला अहिर टोली गांव में शनिवार की सुबह मोबाइल चलाने से मना किए जाने से नाराज एक 16 वर्षीया किशोरी ने फांसी के फंदे से झूलकर अपनी जान दे दी। मृतका सुनील यादव की बेटी ज्योति कुमारी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद बरौली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि ज्योति कुमारी को उसकी मां कोई काम करने के लिए कह रही थी, लेकिन वह मोबाइल चलाने में व्यस्त थी। इसको लेकर मां ने उसे फटकार लगा दी। इससे नाराज होकर वह अपने कमरे में गई और फांसी के फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। बरौली थानाध्यक्ष कुमारी अलका सिन्हा ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.