मां ने पैसे नहीं दिए तो कर डाली कुदाल से हत्या, दीवाली पर झारखंड में खौफनाक कांड
दुमका, नवम्बर 9 -- झारखंड के दुमका से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जरमुंडी थाना क्षेत्र के जरुवाडीह गांव में रविवार दोपहर एक बेटे ने अपनी 45 साल की मां की कुदाल से मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने आरोपी बेटे को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर जरमुंडी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक को नशे की लत थी। बताया जाता है कि वह अपनी मां से शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था। इसी बात को लेकर विवाद होने के बाद उसने मां पर कुदाल से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.