नई दिल्ली, जुलाई 23 -- अमेरिका के ओकलाहोमा स्टेट से हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी। यहां एक मां ने अपनी ही 11 साल मासूम बेटी का अपने पति से रेप करवाया। फिर बिना किसी डॉक्टर को बताए घर पर ही बच्ची से पिता के बच्चे को जन्म दिलवाया। अब इस जुर्म के लिए महिला को दोषी ठहराया गया है। दोषी महिला को उम्रकैद की सजा हो सकती है। इससे पहले खौफनाक वारदात को अंजाम देने के आरोप में महिला के 35 वर्षीय पति डस्टिन जोएल वॉकर को दोषी पाया गया था। डस्टिन ने इस साल की शुरुआत में अपनी बेटी के साथ घिनौने करतूतों के आरोपों को कबूल कर लिया था। इसके बाद अदालत ने उसे 42 साल की जेल और उसके बाद आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उसे सेक्स ऑफेंडर भी घोषित कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- भाजपा नेता के भतीजे के होटल में रेप, होटलों में...