फरीदाबाद, अगस्त 27 -- फरीदाबाद,अशोक जैन। नवीन नगर चौकी क्षेत्र के शिव एन्क्लेव पार्ट-3 में बुधवार 26 अगस्त की दोपहर एक महिला ने अपने दो वर्षीय बेटे भीष्म की गर्दन पर पेपर कटर से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद बच्चे को उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पति की शिकायत पर थाना पल्ला पुलिस ने आरोपी मां कमलेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

मामले की पृष्ठभूमि पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता कृष्ण कुमार कोरियर कंपनी में डिलीवरी का काम करता है। उसने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी कमलेश खैर अलीगढ़ की रहने वाली है। दोनों के तीन बच्चे हैं। पति का आरोप है कि पत्नी आए दिन मायके जाने की जिद करती थी और इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होता रहता था। पति के अनुसार बच्चों के साथ पत्नी का व्य...