संवाददाता, मार्च 11 -- UP News: उत्तर प्रदेश के बस्ती में हाईस्कूल की एक छात्रा ने परीक्षा के अंतिम दिन सुबह-सुबह खुद को फांसी लगाकर जान दे दी। मां ने सुबह साढ़े छह बजे के करीब बेटी को तैयार होने को कहा था। तैयार होने की बजाए बेटी घर के पीछे वाले कमरे में चली गई और वहां फंदे से झूल गई। परिजनों की नजर पड़ी तो हड़कंप मच गया। बच्ची के जीवित होने की उम्मीद में परिवारवालों ने उसे नीचे उतार लिया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इधर किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। थोड़ी ही देर में थोड़ी देर में सीओ कलवारी कुलदीप सिंह यादव और एसएचओ लालगंज विनय कुमार पाठक भी मौके पर पहुंच गए। फोंरेसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। सीओ ने बताया कि मृतका के पिता ने बेटी के आत्महत्या करने की लिखित सूचना दी है। इसके आधार पर शव को कब्जे में लेकर पीएम के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.