कानपुर, मार्च 6 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। स्कूल के साथी छात्र से बात करने पर मां ने डाटा तो कक्षा नौ की छात्रा ट्रेन में बैठकर कानपुर आ गई। दिल्ली पुलिस की सूचना पर जीआरपी ने किशोरी को झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के जनरल कोच से बरामद कर लिया।सेंट्रल स्टेशन के जीआरपी प्रभारी ओमनारायण सिंह ने बताया कि दिल्ली के थाना प्रभारी गांधीनगर से सूचना मिली कि दक्षिण संतोषपुर की रहने वाली 14 साल की किशोरी लापता है। उसके अपहरण का केस दर्ज है। किशोरी के कानपुर जाने का अंदेशा है। इस पर टीम बनाकर सेंट्रल स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया आदि की चेकिंग की गई। कई ट्रेनें भी खंगाली गईं। इस दौरान आनंद विहार टर्मिनल से हटिया जाने वाली 12874 झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस में जनरल कोच में किशोरी बैठी मिल गई। महिला पुलिसकर्मियों की अभिरक्षा में उसे थाने लाया गया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.