हिटी, मई 11 -- UP News : मदर्स डे पर उत्तर प्रदेश के अमरोहा से रोंगटे खड़े कर देने वाली एक वारदात का खुलासा हुआ है। यहां एक मां ने खुद अपने बेटे के कत्ल की साजिश रच डाली। यहां तक कि बेटे के नाम की सुपारी देने के लिए इस मां ने अपने गहने तक गिरवी रखे। बेटे के मर्डर प्लान में मां का साथ पूरे परिवार ने दिया। पुलिस ने छोटे भाई संकित और पिता पीतम सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रविवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। वहीं, मामले में फरार मुख्य साजिशकर्ता मां और सुपारी किलर की तलाश में पुलिस की तीन टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।कसूर क्या था बेटे का जो मरवा डाला जिस बेटे का कत्ल हुआ उसका नाम दुष्यंत था। आखिर एक मां और पूरे परिवार ने मिलकर दुष्यंत ...