गुना, मार्च 28 -- शहर के नानाखेड़ी इलाके में एक ऐसी रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई, जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। एक 26 वर्षीय नवविवाहिता ने घर के झगड़ों और आर्थिक तंगी के चलते न केवल खुद मौत को गले लगा लिया, बल्कि अपनी 10 महीने की मासूम बच्ची को भी मौत के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया। बच्ची के मुंह और नाक में रुई ठूंसकर उसे बेसुध करने के बाद मां फंदे पर झूल गई। फिलहाल मासूम की हालत जिला अस्पताल में बेहद गंभीर बनी हुई है। मासूम की खामोश चीखें और मां का आत्मघाती कदम से शहर में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार कीर्ति कुशवाह (26) का विवाह नानाखेड़ी निवासी नीतीश के साथ हुआ था। सुबह सब कुछ सामान्य दिख रहा था कीर्ति ने अपनी जेठानी के साथ पूजा-अर्चना की और फिर अपनी 10 माह की बेटी को लाड़-प्यार से खाना खिलाने लगी। जैसे ही...