हल्द्वानी, मार्च 1 -- हल्द्वानी। हल्द्वानी में रविवार को होली मिलन फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। मां नंदा क्लब की टीम चैंपियन बनी। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला मां नंदा फुटबॉल क्लब और एचएन फुटबॉल क्लब के बीच सुबह 10:30 बजे से खेला गया। इसमें मां नंदा क्लब ने 2-1 से जीत दर्ज की। दूसरे मैच में हल्द्वानी वेटरन और हल्द्वानी स्टेडियम के बीच खेले गए मुकाबले में हल्द्वानी स्टेडियम ने 3-1 से विजय पाकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में मां नंदा क्लब की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए 3-0 से जीत दर्ज की। हरीश मर्तोलिया और कुंदन खन्ना ने निर्णायक गोल कर टीम को विजयी बनाया। मुख्य अतिथि एडवोकेट पृथ्वी पाल सिंह रावत, दिनेश बिष्ट और राजेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष विजय बिष्ट और आनंद देव की देखरेख में टूर...