सहारनपुर, मई 21 -- सहारनपुर के नागल क्षेत्र के ताजपुर गांव की बेटी रेनू गुप्ता की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। मेरठ में पढ़ाई कर रही छात्रा ने कथित रूप से मानसिक तनाव में आकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि हादसे से कुछ ही क्षण पहले वह अपनी बड़ी बहन से फोन पर बात कर रही थी और कॉलेज के दबाव को लेकर बेहद परेशान थी। घटना के बाद गांव ताजपुर और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। रेनू गुप्ता साधारण परिवार से ताल्लुक रखती थी। उसके पिता ओमकार गुप्ता गांव में अकेले रहते हैं और मोहल्ले में छोटी सी दुकान चलाकर परिवार का गुजारा करते हैं। यह भी पढ़ें- मां दो माह पहले मां की मौत, अब बेटी के जाने से टूटा परिवार परिवार में तीन बहनें थीं, जिनमें दो की शादी हो चुकी है। रेनू सबसे छोटी और अविवाहित थी। परिवार पर दुखों का पहाड़ पहले ही टूट चुका था, ...