भदोही, अप्रैल 23 -- भदोही, संवाददाता। शहर के शहाबाबाद मोहल्ले में मां दुर्गा की प्रतिमा को नव निर्मित मंदिर में स्थापित किया गया। गुरुवार को शहर में मोहल्ले के लोगों ने जुलूस निकाला। इस दौरान मोहल्ले के दर्जनों नर एवं नारियों द्वारा डीजे की धुन पर शोभा यात्रा निकाली गई। मोहल्ले के साथ ही दरोपुर, काशीपुर, गोपलहां, मेन रोड, मर्यादपट्टी में माता रानी का जुलूस निकाला गया। इस दौरान अबीर गुलाल उड़ाते हुए आस्थावान चल रहे थे। जुलूस में शामिल लोगों ने बताया कि मोहल्ले में मां दुर्गा का भव्य मंदिर बनाया गया है, जिसमें विधि विधान से पूजन के बाद गुरुवार को माता रानी की प्रतिमा को स्थापित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...