साहिबगंज, मार्च 30 -- मां दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन जुलूस में उमड़ा पूरा शहर साहिबगंज। शहर में स्थापित चैती दुर्गा प्रतिमाओं का रविवार को विशाल विसर्जन जुलूस निकाला गया। शहर में सकरुगढ़ चैती दुर्गा, रसुलपुर दहला, चौक बाजार व तूरी टोला में धूमधाम से चैती दुर्गा पूजा होती है। सकरूगढ़ व रसुलपुर दहला का विसर्जन जुलूस काफी भव्य था। दोनों के जुलूस में अखाड़ा, डीजे के अलावा अन्य कई झांकी शामिल थे। सबसे विशाल व भव्य जुलूस सकरूगढ़ चैती दुर्गा पूजा समिति का रहा। इस जुलूस में दर्जनभर वाहन के अलावा विशाल अखाड़ा आदि शामिल रहा। दोनों विसर्जन जुलूस में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं व युवतियां शामिल थी और डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर खूब जमकर थिरक रही थी तो युवक वर्ग विभिन्न पारंपरिक अस्त्र-शस्त्रों के साथ जुलूस के साथ करतब दिखाते चल रहे थे। जुलूस जिस भी मार्ग...