किशनगंज, मार्च 25 -- किशनगंज। एक संवाददाता चैत्र नवरात्र पर किशनगंज जिले में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना विधि विधान के साथ जारी है। मंदिरों में विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की पूजा की जा रही है। मंगलवार को मां दुर्गा के छठे स्वरुप षष्टम कात्यायनी की पूजा की गई। इस अवसर पर मंदिरों में दर्शन के लिए भक्त पहुंचे थे।  सुख समृद्धि की कामना की। पूजा-अर्चना एवं सुबह शाम आरती से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। किशनगंज शहर के प्रसिद्ध एवं प्राचीन बड़ी कोठी दुर्गा मंदिर में प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है। विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां दुर्गा की पूजा की जा रही है। इस अवसर पर किशनगंज शहर के धरमगंज रेलवे गुमटी स्थित श्रीविष्णु-राधा-कृष्ण मंदिर, शीतला मंदिर अस्पताल रोड, सुभाषपल्ली, खगड़ा, टेऊसा दुर्गा मंदिर, उत्तरपाली दुर्गा मंदिर, पश्च...