सीवान, अक्टूबर 8 -- रघुनाथपुर, संवाददाता। उत्तर बिहार के प्रसिद्ध नरहन की मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन सोमवार को धूमधाम के साथ किया गया। रघुनाथपुर बाजार से होकर निकली भव्य शोभायात्रा ने जहां एक ओर श्रद्धा का माहौल बनाया, वहीं सांस्कृतिक रंगों से सजा जुलूस लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। हजारों की भीड़ ने नम आंखों से मां को विदाई दी और एक अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया। शोभायात्रा में महाभारत, रामायण और समाजिक विषयों पर आधारित झांकियों ने लोगों का ध्यान खींचा। खासकर राजपुर खेल मैदान में सजी महाभारत थीम की झांकी ने पूरा माहौल कुरुक्षेत्र के युद्ध में बदल दिया। दर्जनों रथों पर सजे कलाकारों ने युद्ध के दृश्य का मंचन किया, जिसे देखने हजारों की संख्या में लोग मैदान में जमा हुए। इन झांकियों में भगवान श्रीराम, माता सीता, हनुमान, अर्जुन, कृष्ण, भीष...