उन्नाव, फरवरी 26 -- उन्नाव। दोस्ती नगर स्थित बगिया माता मंदिर में गुरुवार को मां दुर्गा की भव्य मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम विधि-विधान से संपन्न हुआ। इस अवसर पर जगतजननी मैया की प्रतिमा के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा गांव के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा के दौरान श्रद्धालु जय माता दी के जयकारे लगाते रहे और भजनों का गायन करते हुए आगे बढ़ते रहे। पुरुषों, महिलाओं और बच्चों की भारी भागीदारी से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। इसके बाद मंदिर में ही कीर्तन का आयोजन हुआ। सेवक आशू सिंह ने बताया कि साल भर पहले बच्चों की गलती से माता की मूर्ति खंडित हो गई थी। जिसकी प्राण प्रतिष्ठा कर भंडारे का आयोजन भी किया ग...