सीतापुर, मार्च 25 -- तंबौर। कस्बे के देवी माता मंदिर प्रांगण में नव युवक मां दुर्गा पूजा सेवा समिति की ओर से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कराई गई। 27 मार्च तक यह कार्यक्रम चलेगा। इस दौरान सुबह-शाम आरती व वंदना होगी। बच्चों द्वारा झांकियां प्रस्तुत कराई जाएंगी। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। 26 मार्च को जागरण होगा। 28 मार्च को मूर्ति विसर्जन किया जाएगा। कार्यक्रम में जयकुमार वर्मा, सुयश श्रीवास्तव, अजय पटेल, संयोग सिंह, नीरज मिश्रा, ज्ञानेंद्र सिंह, अर्पित सिंह, रवि वर्मा, शिवा सिंह, पवन वर्मा, निखिल श्रीवास्तव, मंजीत श्रीवास्तव, सुनील यादव, खुशीराम, संगम चौधरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...