चक्रधरपुर, सितम्बर 16 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। अनुमंडल कार्यालय सभागार में सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी श्रृति राजलक्ष्मी की अध्यक्षता में केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति व पूजा पंडालों के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में एसडीओ ने विभिन्न केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति एवं पूजा पंडाल के पदाधिकारियों से क्षेत्रों की समस्याओं से अवगत हुई। उन्होंने पूजा समिति के पदाधिकारियों से कहा कि जिन समिति को जो भी दिक्कत है उसे लिखित दें। उन सभी समस्याओं का निदान कराया जाएगा। बैठक के दौरान विसर्जन जुलूस को लेकर चर्चा की गई। केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के मुख्य संरक्षक अशोक षाड़ंगी ने जानकारी दी कि इस पर 3 अक्तूबर को चक्रधरपुर में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। बैठक के दौरान बताया गया कि साढ़े 5 बजे तक सभी दुर्गा पूजा पंडाल अपना प्रतिमा पवन चौक त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.