गढ़वा, मार्च 10 -- खरौंधी, प्रतिनिधि। खरौंधी में आयोजित महायज्ञ के समापन के बाद मंगलवार को यज्ञशाला में स्थापित दुर्गा मां की प्रतिमा को विधि-विधान के साथ विसर्जन कर दिया गया। यज्ञ समिति के सदस्यों तथा स्थानीय श्रद्धालुओं ने पूरे धार्मिक वातावरण के बीच दुर्गा मां की प्रतिमा को डोमनी नदी में विसर्जन किया। जानकारी के अनुसार खरौंधी में आयोजित महायज्ञ के यज्ञशाला में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर प्रतिदिन पूजा-अर्चना और हवन किया जा रहा था। यज्ञ के दौरान दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी मां दुर्गा के दर्शन कर पूजा कर आशीर्वाद लिया। सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महायज्ञ का पूर्णाहुति हवन कर समापन हुआ। महायज्ञ की पूर्णाहुति के बाद मंगलवार को प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम आयोजित किया गया। शाम करीब चार बजे यज्ञ स्थल से मां दुर्गा की प्रतिमा ...