नई दिल्ली, जुलाई 21 -- संसद के मानसून सत्र के पहले दिन दिल्ली में जमकर बवाल हुआ। कॉकरोच जनता पार्टी की अपील पर हजारों प्रदर्शनकारी संसद मार्च में शामिल हुए जहां कई जगहों पर हिंसा की घटनाएं भी सामने आईं। हजारों युवाओं की भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने कई जगहों पर लाठीचार्ज की और आंसू गैस के गोले भी दागे गए। इस दौरान कई लोग बुरी तरह घायल हो गए। सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कई विडियोज भी सामने आए हैं। अब प्रदर्शन के बीच से सपा सांसद डिंपल यादव का एक इमोशनल वीडियो खूब वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल रहे वीडियो में समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव एक घायल छात्र की मदद के लिए जमीन पर बैठकर उसकी जान बचाती नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस कार्रवाई के दौरान घायल हुआ एक छात्र जमीन पर लेटा हुआ है और ...