घाटशिला, मार्च 16 -- चाकुलिया। चाकुलिया नगर पंचायत के मां तारा धाम में शास्त्री संघ के तत्वावधान में तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव के तीसरे दिन रविवार को मां तारा मंदिर परिसर में महाप्रसाद के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। महाप्रसाद वितरण का शुभारंभ बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक विधायक समीर कुमार मोहंती ने श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद कर वितरण किया। महाप्रसाद के रूप में खिचड़ी का भोग वितरण किया गया। हजारों पुरुष और महिला श्रद्धालुओं ने खिचड़ी, खीर,सब्जी और चटनी का भोग ग्रहण किया। महाप्रसाद वितरण में कमेटी के संरक्षक शंकर चंद्र दास, अध्यक्ष मलय रूहिदास, सचिव अशोक कुमार बारीक,राणा मल्लिक,मुनेश्वर पोलाई, भूषण बारीक,नाड़ू राय ने अहम भूमिका निभाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.